टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले सुपर-12 मैच में न्यूज़ीलैंड ने मेज़बान ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से धूल चटाकर कंगारू फैंस को स्तब्ध कर दिया। न्यूज़ीलैंड की टीम इस मैच में एकजुट होकर खेली और ऑस्ट्रेलिया को तीनों डिपार्टमेंट में मात दी। अब कीवी टीम का दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान से है और इस मैच से पहले भी कीवी टीम अपने अभ्यास में कोई कमी नहीं रख रही है।

Advertisement

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कीव तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट नेट्स में बैटिंग कर रहे हैं। बोल्ट इस वीडियो में एक से बढ़कर एक अतरंगी शॉट्स खेल रहे हैं और स्टंपमाइक में हर शॉट के बाद उनका रिएक्शन भी रिकॉर्ड हो जाता है।

Advertisement

इस दौरान बोल्ट एक ऐसा तेज़तर्रार शॉट खेलते हैं जिसके बाद उनके मुंह से रोहित शर्मा का नाम निकल जाता है। वहीं, नेट्स में उनकी बैटिंग को देखकर ये कोई नहीं कह सकता कि वो एक गेंदबाज़ हैं जो बैटिंग कर रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी कमेंट्स करके मज़ा ले रहे हैं। कई फैंस तो यहां तक कि कह रहे हैं कि बोल्ट को सिर्फ बॉलिंग पर ध्यान देना चाहिए।

आपको बता दें कि न्यूज़ीलैंड को 26 अक्तूबर यानि कल अपना दूसरा मैच खेलना है और कप्तान केन विलियमसन भी जानते हैं कि वो अफगानिस्तान को हल्के में नहीं ले सकते हैं क्योंंकि अफगानिस्तान के पास भी राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान जैसे स्टार खिलाड़ी हैं ऐसे में फैंस काा मनोरंजन होने की पूरी उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार