न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर (Neil Wagner) पैर की ऊंगलियों में फ्रेक्चर के कारण तीन जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उन्होंने पहले टेस्ट में पाकिस्तानी बल्लेबाज फवाद आलम और फहीम अशरफ का विकेट लिया था। 

Advertisement

विश्व टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर रहते हुए साल का समापन करने वाले वैगनर पैर की ऊंगलियों में फ्रेक्चर के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेले थे। दोबारा गेंदबाजी पर उतरने से पहले उन्होंने दर्दनिवारक इंजेक्शन लिए थे।

Advertisement

वैगनर को छह सप्ताह के आराम के लिए कहा गया है और अब उनकी जगह मैट हेनरी को टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई के बे-ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन बुधवार को पाकिस्तान को 101 रनों से हरा दिया। इसी के साथ उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

पांचवें और आखिरी दिन पाकिस्तान ने दिन की शुरूआत 71 रनों पर तीन विकेट के साथ की। उसे जीतने के लिए 302 रन चाहिए थे जबकि सात विकेट ही उसके पास बचे थे। कीवी टीम के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण ने पाकिस्तान को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया और 271 रनों ढेर कर जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार