कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंच चुकी है जहां उनका सामना तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। इस ग्रैंड फिनाले से पहले सभी फैंस इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि क्या इस बड़े मैच में केकेआर आंद्रे रसल को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल करेगी या नहीं।

Advertisement

मालूम हो कि रसल हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण केकेआर के आखिरी पांच मैच नहीं खेल पाए हैं लेकिन अभ्यास सत्र में उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि वो फाइनल मुकाबले के लिए टीम में शामिल किए जा सकते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर रसल टीम में आते हैं तो बाहर कौन जाएगा।

Advertisement

केकेआऱ की टीम अपने पिछले कुछ मुकाबले शारजाह में खेले रही थी लेकिन अब उन्हें दुबई में एक अलग पिच मिलने वाली है। ऐसे में अगर आंद्रे रसल चार ओवर फेंक सकते हैं, तो शाकिब की जगह उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। लेकिन अगर इस मैच में शाकिब की भी टीम को जरूरत लगी और आप रसल को भी खिलाना चाहते हैं तब केकेआर के सामने चुनौती होगी।

ऐसे में क्या इयोन मॉर्गन बड़ा ज़िगरा दिखाएंगे ? क्या वो खुद को बाहर करके रसल को टीम में लाना चाहेंगे ? अगर आप इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो कहीं न कहीं आपको फाइनल तक का इंतज़ार करना होगा लेकिन जहां तक मोर्गन का खुद को ड्रॉप करने का सवाल है तो वो टीम हित के लिए ये फैसला लेने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। ऐसे में आपको फाइनल में मोर्गन बाहर बैठे हुए भी नज़र आ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार