कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले अहम मुकाबले से पहले KKR फैंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती वॉकिंग स्टिक और लेग ब्रेसेस के साथ नजर आए।

Advertisement

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है और ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हर मुकाबला करो या मरो जैसा बन गया है। लेकिन बुधवार (13 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले जाने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले KKR को बड़ा झटका लग सकता है।

Advertisement

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वरुण वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखाई दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पैरों में लेग ब्रेसेस भी पहन रखे थे। 

बताया जा रहा है कि वरुण को यह चोट दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी। मैच में गेंदबाजी करते समय वह असहज नजर आए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने पूरे 4 ओवर पूरे किए। हालांकि वह विकेट लेने में सफल नहीं रहे, लेकिन काफी किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 28 रन खर्च किए।

दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वरुण की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा था कि वह ठीक हैं, लेकिन अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। वहीं अब जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उन्होंने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। हालांकि KKR की तरफ से अभी तक उनकी फिटनेस को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय अभी तक खेले गए 10 मैचों में से 4 मुकाबले जीतकर 9 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। अगर टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो बचे हुए चारों मुकाबले जीतना बेहद जरूरी होगा। ऐसे में वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस KKR के लिए काफी अहम साबित हो सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार