बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 के 10वें मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आसानी से हरा दिया। इस मैच में केकेआर के खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके फैंस का भी जलवा देखने को मिला। इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक केकेआर फैन का वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये केकेआर फैन केकेआर की जर्सी पहने हुए स्टैंड में बैठा हुआ है और अकेला ही आरसीबी फैंस को चिढ़ा रहा है। इस दौरान वो केकेआर की जर्सी पर लगे हुए लोगो की तरफ भी इशारा कर रहा होता है तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मी आकर इस फैन को शांत करवाते हैं और उसे उसकी सीट पर बिठाते हैं।

Advertisement

अगर पुलिसकर्मी बीच में ना आते तो शायद आरसीबी फैंस और इस फैन के बीच हाथापाई भी हो सकती थी। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवरों में स्कोरबोर्ड पर 6 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से निकले। उन्होंने 59 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने मैच को 16.5 ओवर में 3 विकेट खोकर और 186 रन बनाकर जीत लिया। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा रन वेंकटेश अय्यर ने बनाये। उन्होंने 30 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी की मदद से उन्होंने आईपीएल में 1000 रनों का भी आंकड़ा पार कर लिया। नरेन ने भी 22 गेंद में 2 चौको और 5 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली और टीम को आसान सी जीत दिलाई।

Also Read: Live Score

इस मैच में जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पॉइंट्स टेबल में भी उथल-पुथल मचा दी है। ये केकेआर की दो मैच में लगातार दूसरी जीत और टीम पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर का नेट रनरेट +1.047 है। राजस्थान एक पायदान खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, तीन मैच में आरसीबी को दूसरी हार मिली है और उसका नेट रनरेट -0.711 हो गया है। हार के बावजूद भी टीम टेबल में छठे नंबर पर बनी हुई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार