आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी पर चोटों का बड़ा असर पड़ा है। आकाश दीप के बाहर होने के बाद टीम अब नए विकल्प की तलाश में थी। इसी बीच एक 28 साल के अनकैप्ड तेज गेंदबाज का नाम सामने आया है, जो जल्द टीम में शामिल हो सकता है।

Advertisement

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार झटके लगे हैं। पहले हर्षित राणा चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए और उसके बाद अब तेज गेंदबाज आकाश दीप भी लोअर बैक में स्ट्रेस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी ने टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर कर दिया है।

Advertisement

स्थिति और गंभीर इसलिए भी हो जाती है क्योंकि मथीशा पथिराना भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह शुरुआती कुछ मुकाबलों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में केकेआर की टीम में एक भरोसेमंद तेज गेंदबाज की सख्त जरूरत महसूस हो रही है।

इसी बीच खबर सामने आई है कि आकाश दीप के रिप्लेसमेंट के तौर पर सौरभ दुबे का नाम सबसे आगे चल रहा है। 28 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दुबे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं और इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। 

आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश वह चोटिल हो गए थे। चोट के चलते उन्हें शुरुआती कुछ मैचों के बाद ही बाहर होना पड़ा और इसी कारण वह उस सीजन आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया था।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर मैनेजमेंट सौरभ दुबे को टीम में शामिल करने पर विचार कर रहा है, हालांकि टीम की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गौरतबल है कि आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में सौरभ दुबे को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी। ऐसे में यह उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका हो सकता है।

Advertisement

अगर घरेलू क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डालें तो सौरभ दुबे ने अब तक लिस्ट-ए और टी20 फॉर्मेट मिलाकर 11 मैच खेले हैं और 16 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि टी20 में उनका रिकॉर्ड अभी खास नहीं रहा है, लेकिन केकेआर उन्हें एक नए विकल्प के रूप में आजमाने की तैयारी में नजर आ रही है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार