मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) से इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए टीम का मेंटर बनने के लिए संपर्क किया है। न्यूज18 बांग्ला की खबर के अनुसार केकेआर की टीम पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ को मेंटर के पद के लिए अपने साथ जोड़ना चाहता है। 

Advertisement

गौरतलब है कि गौतम गंभीर के मेंटर रहते हुए केकेआर ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया था। गंभीर भारतीय टीम का नया हेड कोच बनने की रेस में हैं, इसलिए वह फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं।

Advertisement

दो सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ रहने के बाद गंभीर पिछले सीजन केकेआर के साथ जुड़े थे। उनकी अगुआई में फ्रेंचाइजी न एक दशक बाद ट्रॉफी अपने नाम की। 

वहीं भारतीय टीम के कोच के तौर पर द्रविड़ का कार्यकाल भी शानदार रहा। उनके कार्यकाल में भारत की टीम 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीती और उससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर तक किया हालांकि दोनों ही बार भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 

गौरतलब है कि द्रविड़ पहले भी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स औऱ राजस्थान रॉयल्स के साथ अहम भूमिका निभाई है। दो साल दिल्ली की टीम में मेंटर रहने के बाद उन्होंने इंडिया ए का हेड कोच बनने के लिए यह पद छोड़ा था। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के साथ भी वह दो साल बतौर हेड कोच रहे थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार