रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच शनिवार (17 मई) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मुकाबला बिना एक गेंद के खेल के ही रद्द हो गया।  इस मुकाबले के बेनतीजा रहने के साथ ही मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइजर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इस सीजन यह कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरा मुकाबला है जो बारिश की भेंट चढ़ा है।

Advertisement

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स तीन तीसरी बार खिताब अपने नाम किया था। लेकिन मौजूदा सीजन में प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकी। यह लगातार तीसरी बार है जब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चैंपियन बनने के अगले सीजन में प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई है। इससे पहले साल 2012 और 2014 में भी कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बनी थी, लेकिन अगले सीजन में प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। 

Advertisement

आईपीएल के इतिहास में इससे पहले मुंबई इंडियंस के नाम ही खराब रिकॉर्ड दर्ज है।  मुंबई की टीम भी तीन बार चैंपियन बनने के बाद अगले सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई है। मुंबई 2015, 2017 और 2020 में चैंपियन बनी और अगले सीजन प्लेऑफ से आगे नहीं जा सकी। 

मौजूदा आईपीएल चैंपियन के रूप में ग्रुप-स्टेज से बाहर होने वाली टीमें

राजस्थान रॉयल्स- आईपीएल 2009 (14 मैचों में 6 जीत के साथ 6वें स्थान पर)

कोलकाता नाइट राइडर्स - आईपीएल 2013 (16 मैचों में 6 जीत के साथ 7वें स्थान पर)

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स- आईपीएल 2015 (14 मैचों में 7 जीत के साथ 5वें स्थान पर)

मुंबई इंडियंस- आईपीएल 2016 (14 मैचों में 7 जीत के साथ 5वें स्थान पर)

मुंबई इंडियंस- आईपीएल 2018 (6 जीत के साथ 5वें स्थान पर)

Advertisement

मुंबई इंडियंस- आईपीएल 2021 (14 मैचों में 7 जीत के साथ 7वें स्थान पर)

चेन्नई सुपर किंग्स- आईपीएल 2022 (14 मैचों में 4 जीत के साथ 9वें स्थान पर) 

चेन्नई सुपर किंग्स - आईपीएल 2024 (14 मैचों में 7 जीत के साथ 5वें स्थान पर)

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स - आईपीएल 2025*

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि केकेआर अपना आखिरी मैच 25 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार