9 मई।कोलकाता (CRICKETNMORE)। कोलकाता के खिलाफ आईपीएल 2018 के 41वें मैच में बिहारी बाबू इशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 21 गेंद पर 62 रन की पारी के बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए।
Advertisement
Advertisement
ईशान किशन की धमाकेदार पारी के अलावा रोहित शर्मा ने 36 रन बनाए तो वहीं हार्दिक पांड्या 13 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ - साथ बेन कटिंग ने तेजी से 9 गेंद पर 24 रन बनाए। आखिरी ओवर में पीयूष चावला ने 22 रन खर्च करा दिए।
केकेआर के तरफ से गेंदबाजी में पीयूष चावला को 3 विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा 1 विकेट, टॉम कुरेन 1 विकेट और सुनील नरेन को भी एक विकेट मिला।