IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्पिनर हरभजन सिंह जो कि चैन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं उन्होंने बताया कि कैसे धोनी पूरी तरह से इंडियन प्रीमियर लीग में एक और चैंपियनशिप जीतने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। हरभजन सिंह का मानना है कि चूंकि धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, इसलिए वह सीजन का अंत जीत के साथ करेंगे।

Advertisement

यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स तक पर बोलते हुए हरभजन सिंह ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि एमएस धोनी फिलहाल सीएसके के मेंटर रोल में होंगे। वह इस समय कप्तान की भूमिका में हैं और मेरा मानना ​​है कि उनका पूरा ध्यान अपनी टीम के लिए चैंपियनशिप जीतने पर है। यह अनिश्चित है कि क्या वह अगले सीजन में खेलेंगे, इसलिए वह एक हाई नोट पर आईपीएल समाप्त करना चाहेंगे।'

Advertisement

हरभजन सिंह ने ये भी कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स का लक्ष्य इस सत्र में अपने शेष सात मैचों में से कम से कम छह को जीतने पर है। हरभजन के अनुसार वे अपने तीसरे खिताब का दावा करना चाहते हैं। मालूम हो कि हरभजन सिंह आईपीएल में केकेआर टीम का हिस्सा हैं।

धोनी ने कहा, 'एमएस धोनी की टीम का सामना करना हमेशा एक चुनौती होती है क्योंकि उनके पास अक्सर बहुत अच्छी टीम होती है। जैसा कि सीएसके अक्सर कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरता है, हमेशा उनके खिलाफ एक करीबी लड़ाई होती है। अगर केकेआर को सीएसके और मुंबई को हराना है तो हमें चैंपियन की तरह खेलना होगा।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार