कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह की इच्छा आखिरकार एक बार फिर पूरी हो ही गई। केकेआर और आरसीबी के बीच हुए मैच से पहले रिंकू को विराट कोहली से नया बल्ला मांगते हुए देखा गया था। विराट कोहली ने इससे पहले रिंकू को एक बल्ला दिया था लेकिन रिंकू ने वो बल्ला तोड़ दिया था जिसके बाद वो विराट कोहली से नया बल्ला मांग रहे थे और आखिरकार उन्हें कोहली से एक और बल्ला मिल गया है।

Advertisement

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रिंकू कोहली से दूसरे बल्ले की गुहार लगाते नजर आए थे। लेकिन 35 वर्षीय विराट तब रिंकू से बहुत नाखुश हुए जब रिंकू ने उन्हें बताया कि उन्होंने सीजन की शुरुआत में उन्हें उपहार में दिया गया बल्ला तोड़ दिया है। ईडन गार्डन्स में केकेआर और आरसीबी के बीच मैच के बाद रिंकू को फिर से कोहली का बल्ला मांगते देखा गया लेकिन उस समय कोहली ने रिंकू के अनुरोध को मानने से इनकार कर दिया था।

Advertisement

मगर अब रिंकू ने आखिरकार विराट कोहली को मना लिया और विराट ने उन्हें एक और बल्ला दे दिया जिसे कोलकाता के स्टार ने एक वीडियो में दिखाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फैन रिंकू से पूछता है, रिंकू भाई बैट मिल गया? 

Also Read: Live Score

इसके जवाब में रिंकू बैट दिखाते हुए कहते हैं कि हां मिल गया। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, अगर आईपीएल की बात करें तो केकेआर का अगला मुकाबला 26 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स से होगा। केकेआर अभी तक शानदार लय में नजर आ रही है और 7 मैचों में 5 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। केकेआर ने इस साल आईपीएल सीज़न में अपनी सर्वश्रेष्ठ शुरुआत की है और इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए प्रबल दावेदारों में से एक दिख रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार