Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 65वां मुकाबला बुधवार, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 221 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में रयान रिकेल्टन (43 गेंदों पर 81 रन) और रोहित शर्मा (38 गेंदों पर 78 रन) ने तूफानी पारी खेली थी और शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट चटकाए थे।
KKR vs MI, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 20 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता
Eden Gardens, Kolkata Pitch Report
आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 163 रन रहा है। बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो वो कोलकाता नाइट राइडर्स ने 247 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराया था।
KKR vs MI Head To Head Record
कुल - 36
कोलकाता नाइट राइडर्स - 11
मुंबई इंडियंस - 25
KKR vs MI, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
KKR vs MI, IPL 2026: Player to Watch Out For
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो रियान रिकेल्टन, तिलक वर्मा और नमन धीर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
KKR vs MI Probable Playing XI
Kolkata Knight Riders Probable Playing XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिल एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे/वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे।
Mumbai Indians Probable Playing XI: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: रघु शर्मा/अश्विनी कुमार।
KKR vs MI Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
KKR vs MI Match Prediction, KKR vs MI Pitch Report, Today's Match KKR vs MI, IPL 2026, KKR vs MI Prediction, KKR vs MI Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।