इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार, 02 अप्रैल को ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। दोनों टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था ऐसे में दोनों ही टीमें चाहेंगी कि पिछले मैच में हार को भुलकर जीत की पटरी पर वापस लौटा जाए।

Advertisement

हालांकि, इस मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दिन कोलकाता का मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 2 अप्रैल को होने वाले इस मैच के लिए अच्छी खबर ये है कि कोलकाता में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। मैच वाले दिन बारिश से कोई रुकावट नहीं आएगी। पूरे दिन के दौरान तापमान 29°C-30°C के आस-पास रहेगा और बारिश की उम्मीद बिल्कुल ना के बराबर है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन इन दोनों ही टीमों के बीच कुल दो मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से एक कोलकाता नाइट राइडर्स और एक सनराइजर्स हैदराबाद ने जीतकर अपने नाम किया। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ था जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 278 रनों का स्कोर डिफेंड करके कोलकाता को 110 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने महज़ 39 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसे में इस सीजन भी दोनों टींमोॆं के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों टीमों के कप्तान भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, केकेआर की बैटिंग लाइनअप ने पिछले मैच में ये दिखा दिया था कि वो क्या करने का दमखम रखते हैं जबकि सनराइजर्स की बात करें तो उनके कप्तान ईशान किशन को छोड़कर बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया था और उनसे इस मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार