KL Rahul IPL Record: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल एक खास रिकॉर्ड बनाने के बिल्कुल करीब पहुंच गए हैं। अगला मुकाबला उनके लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है। अगर उन्होंने इस मुकाबले में छोटी-सी पारी खेल ली, तो IPL में एक अनोखा कारनामा कर देंगे। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और अब वो IPL में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। राहुल को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 28 रनों की जरूरत है, जो वो मंगलवार (5 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली के अगले मुकाबले में हासिल कर सकते हैं। अगर राहुल यह कारनामा कर लेते हैं, तो वो IPL इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज़ बन जाएंगे, जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइज़ी के लिए 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हों।

Advertisement

राहुल ने अपने IPL करियर में अब तक कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं।

पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने 55 पारियों में 2548 रन बनाए हैं, जहां उनका औसत 56.62 और स्ट्राइक रेट 139.76 रहा है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 23 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी राहुल का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 38 पारियों में 1410 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 41.47 और स्ट्राइक रेट 130.67 रहा है। यहां भी उनके नाम 2 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं।

अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी राहुल लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने 22 पारियों में 972 रन बना लिए हैं और उनका औसत 54 का है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक भी जड़े हैं। ऐसे में इस सीजन 28 बनाते ही वह दिल्ली के लिए खेलते हुए भी 1000 रन का आंकड़ा आसानी से पूरा कर लेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस सीजन में राहुल का प्रदर्शन और भी शानदार रहा है। उन्होंने 9 पारियों में 433 रन बनाए हैं और उनका औसत 54.13 है। खास बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट 185.83 का रहा है। राहुल इस समय ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (440 रन) से सिर्फ 7 रन पीछे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार