IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने शनिवार (16 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में धमादेकार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। अपना 100वां आईपीएल मुकाबला खेल रहे राहुल ने 60 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 103 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक है। अपनी इस पारी में राहुल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

100वें आईपीएल मैच में शतक जड़ने वाले राहुल पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले इस टूर्नामेंट में 100वें मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड फाफ डु प्लेसिस के नाम था। डु प्लेसिस 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 86 रनों की पारी खेली थी। 

विराट कोहली की बराबरी की

राहुल टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस फॉर्मेट में यह उनका पांचवां शतक है, उन्होंने आईपीएल में दो और इंटरनेशनल स्तर पर दो शतक जड़े हैं। उनके अलावा कोहली के नाम पांच टी-20 शतक दर्ज हैं। 

छह शतक के साथ इस लिस्ट में पहले स्थान पर रोहित शर्मा हैं।   

दूसरी बार हुआ ऐसा

Advertisement

राहुल आईपीएल इतिहास का दूसरे कप्तान हैं, जिन्होंने टीम के लिए टूर्नामेंट का पहला शतक जड़ा है। बता दें कि लखनऊ की टीम पहली बार आईपीएल में खेल रही है और राहुल टीम के लिए शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह कारनामा डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया था। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के तौर पर खेलते हुए उन्होंने यह शतक जड़ा था।     

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार