पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने गुरुवार (7 अक्टूबर) चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दुबई में खेले गए आईपीएल 2021 के 53वें मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 233.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 42 गेंदों में नाबाद 98 रन बनाए, जिसमें उन्होंने सात चौके और आठ छक्के जड़े।

Advertisement

तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में राहुल दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा। सहवाग ने 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में दिल्ली के कप्तान के तौर पर नाबाद 94 रन बनाए थे। 
 

धोनी से निकले आगे

 

बतौर भारतीय आईपीएल में सबसे ज्यादा बार पांच या उससे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने नौंवी बार आईपीएल में यह कारनामा किया है। जबकि एमएस धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 8 बार एक मैच में पांच या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा 10 बार के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

Advertisement

सबसे ज्यादा नाइनटीज

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार नाइनटीज में स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों में राहुल संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी की है। राहुल औऱ वॉर्नर ने 5-5 बार आईपीएल में नाइनटीज का स्कोर बनाया है। 

सीजन में 600 रन

Advertisement

इस सीजन राहुल ने 600 रन पूरे कर लिए हैं। वह एक आईपीएल सीजन में तीन बार 600 या उससे ज्यादा रन बनाने में डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल की बराबरी पर आ गए हैं। वॉर्नर औऱ गेल ने भी 3-3 बार एक आईपीएल में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार