IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा।
राहुल ने इस मुकाबले में महज 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 87 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने राहुल द्रविड़ का 22 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। द्रविड़ ने भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वनडे शतक लगाए थे। उन्होंने 1999 में 103 रन और 2002 में 109 रन की नाबाद पारी खेली थी।
अब राहुल ने 129 रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए वनडे में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के विकेटकीपर बल्लेबाजों की सबसे बड़ी वनडे पारियां
- केएल राहुल – 129 रन*, न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर 2026
- राहुल द्रविड़ – 109 रन*, अहमदाबाद, 15 नवंबर 2002
- राहुल द्रविड़ – 103 रन, सिंगापुर, 8 सितंबर 1999
- एमएस धोनी – 95 रन, किंग्स्टन, 28 जून 2009
- समीर दिघे – 94 रन, हरारे, 7 जुलाई 2001
राहुल का यह वनडे इंटरनेशनल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चौथा शतक था। इसके साथ ही वह भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के सबसे ज्यादा वनडे शतक
- एमएस धोनी – 10 शतक
- केएल राहुल – 4 शतक
- राहुल द्रविड़ – 4 शतक
- ईशान किशन – 1 शतक
- ऋषभ पंत – 1 शतक
Also Read: LIVE Cricket Score
इतना ही नहीं, केएल राहुल ने इस मुकाबले के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। उन्होंने अपने 243वें इंटरनेशनल मैच में यह उपलब्धि हासिल की और ऐसा करने वाले भारत के 15वें बल्लेबाज बन गए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज
- सचिन तेंदुलकर – 664 मैच, 34,357 रन
- विराट कोहली – 565 मैच, 28,527 रन
- राहुल द्रविड़ – 504 मैच, 24,064 रन
- रोहित शर्मा – 517 मैच, 20,652 रन
- सौरव गांगुली – 421 मैच, 18,433 रन
- एमएस धोनी – 535 मैच, 17,092 रन
- वीरेंद्र सहवाग – 363 मैच, 16,892 रन
- मोहम्मद अजहरुद्दीन – 433 मैच, 15,593 रन
- सुनील गावस्कर – 233 मैच, 13,214 रन
- युवराज सिंह – 399 मैच, 11,686 रन
- वीवीएस लक्ष्मण – 220 मैच, 11,119 रन
- शिखर धवन – 269 मैच, 10,867 रन
- दिलीप वेंगसरकर – 245 मैच, 10,376 रन
- गौतम गंभीर – 242 मैच, 10,324 रन
- केएल राहुल – 243 मैच, 10,094 रन
राहुल अब तक भारत के लिए 70 टेस्ट में 4288 रन बनाए हैं, जबकि 101 वनडे में 3541 रन और 27 टी20 मैचों में 2265 रन बना चुके हैं।