11 फरवरी,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने माउंट मॉन्गानुई के बे ओवल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए। कीवी टीम को सीरीज क्लीन स्वीप करने के लिए 297 रन बनाने हैं।  

Advertisement

भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए औऱ 113 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 112 रन की पारी खेली। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राहुल के वनडे करियर का यह चौथा शतक है। 

Advertisement

इसके साथ ही राहुल भारत के लिए सबसे तेज 4 वनडे शतक मारने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 31 पारियों में ये मुकाम हासिल किया है। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंन 36वीं पारी में चौथा वनडे शतक जड़ा था। 

भारत के लिए सबसे तेज 4 वनडे शतक मारने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है। धवन ने इसके लिए सिर्फ 24 पारियां खेली थी। 

सबसे कम पारियों में भारत के लिए 4 वनडे शतक

शिखऱ धवन- 24 पारियां

Advertisement

केएल राहुल- 31 पारियां

विराट कोहली- 36 पारियां

गौतम गंभीर- 44 पारियां 

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग- 50 पारियां
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार