किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंदों में 14 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 132 रन की पारी खेली। राहुल के आईपीएल करियर का यह दूसरा शतक है।

Advertisement

इस पारी के साथ ही राहुल ने आईपीएल में बतौर भारतीय सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ऋष पंत के नाम था। पंत ने आईपीएल 2018 में नाबाद 128 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

इसके अलावा यह आईपीएल के इतिहास में किसी भी कप्तान द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी करते हुए 126 रन बनाए थे। 

इस पारी के दौरान राहुल ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। ये कारनामा करने वाले वह 33वें क्रिकेटर बन गए हैं। इस पारी के बाद इस टूर्नामेंट में उनके कुल 2130 रन हो गए हैं। 

राहुल ने पारी के आखिरी दो ओवर में 9 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए। आईपीएल के इतिहास में आखिरी दो ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ हुए मुकाबले में आखिरी दो ओवरों में 10 गेंद का सामना करते हुए 44 रन मारे थे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार