दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) बुधवार (21 मई) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में 6 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 11 रन की पारी खेली। राहुल भले ही इस मुकाबले में फ्लॉप रहे हों, लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन

Advertisement

इस मुकाबले के बाद वानखेड़े स्टेडियम में राहुल के 537 रन हो गए हैं। वह आईपीएल में एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 534 रन बनाए हैं। 

सातवीं बार 500 रन

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सातवीं बार उन्होंने यह कारनामा कर डेविड वॉर्नर की बराबरी की। इस लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर है। 

मौजूदा सीजन में राहुल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, उन्होंने 12 मैच में 56 की औसत से 504 रन बनाए, जिसमें उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 112 रन रहा।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में दिल्ली को मुंबई को 59 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में 121 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार