दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने गुरुवार (10 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में तूफानी पारी से इतिहास रच दिया। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने 175.47 की स्ट्राईक रेट से 53 गेंदों में नाबाद 93 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के जड़े। 

Advertisement

सबसे ज्यादा नॉटआउट नाइंटीज

Advertisement

राहुल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार नाबाद नाइंटीज की पारी खेलने के मामले में शिखर धवन के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर  पहुंच गए हैं। यह चौथी बार है जब राहुल आईपीएल में नाइंटीज के स्कोर में नाबाद पवेलियन लौटे हैं। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। 

शिखर धवन की बराबरी

आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में केएल राहुल संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस टूर्नामेंट में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह उनका 23वां पचास प्लस स्कोर है और उन्होंने शिखर धवन की बराबरी की है। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर पहले औऱ विराट कोहली दूसरे नंबर पर है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बेंगलुरु ने 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जिसमें फिल सॉल्ट ने 17 गेंदों में 37 रन औऱ टिम डेविड ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी खेली।

Advertisement

इसके जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। राहुल के अलावा दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार