KL Rahul Break Virat Kohli Record: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में केएल राहुल(KL Rahul) ने धमाकेदार छक्का लगाकर टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे कर लिए। वह ये कारनामा करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। विराट कोहली(Virat Kohli) और शिखर धवन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए राहुल ने सिर्फ 224 पारियों में ये मुकाम हासिल किया।

Advertisement

केएल राहुल ने रविवार को इतिहास रच दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2025 के 60वें मुकाबले में उन्होंने छक्का लगाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे कर लिए। राहुल को इस मुकाबले से पहले 8000 रन पूरे करने के लिए 33 रनों की ज़रूरत थी, जो उन्होंने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर कागिसो रबाडा को छक्का लगाकर पूरा कर लिया। इस शानदार शॉट के साथ ही वह टी20 में सबसे तेज़ 8000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए।

Advertisement

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़

  • विराट कोहली – 13,391 रन
  • रोहित शर्मा – 12,130 रन
  • शिखर धवन – 9,797 रन
  • सुरेश रैना – 8,654 रन
  • सूर्यकुमार यादव – 8,413 रन
  • केएल राहुल – 8,003* रन

राहुल ने ये कारनामा 224वीं पारी में किया, जबकि विराट कोहली को इसके लिए 243 पारियां लगी थीं। शिखर धवन ने 277 पारियों में ये आंकड़ा छुआ था। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड की बात करें तो राहुल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे तेज सिर्फ क्रिस गेल (213 पारी) और बाबर आज़म (218 पारी) हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ 8000 रन (पारी के हिसाब से)

  • क्रिस गेल – वेस्टइंडीज – 213 पारियां
  • बाबर आज़म – पाकिस्तान – 218 पारियां
  • केएल राहुल – भारत – 224 पारियां
  • विराट कोहली – भारत – 243 पारियां
  • मोहम्मद रिज़वान – पाकिस्तान – 244 पारियां

इस मुकाम के साथ ही राहुल टी20 में 8000 या उससे ज़्यादा रन बनाने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने अब तक 400 से ज़्यादा रन बनाए हैं और दिल्ली कैपिटल्स के टॉप स्कोरर हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार