भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे वनडे में केएल राहुल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए थे जिसके बाद वो सूर्यकुमार यादव पर भड़कते हुए दिखे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हुआ जिसके बाद राहुल को काफी ट्रोल भी किया गया।

Advertisement

मैच खत्म हो गया है और इसके बाद पता चला कि राहुल ने चलते मैच में सूर्यकुमार से माफी मांगी थी। जी हां, ये बिल्कुल सच है कि राहुल जब रनआउट होकर पवेलियन गए तो वो गुस्से में थे लेकिन जब वो पवेलियन पहुंचे तो उन्होंने इशान किशन के हाथों मैसेज पहुंचाया और सूर्यकुमार यादव से माफी मांगी।

Advertisement

 इस बात का खुलासा सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स के साथ हुई बातचीत के दौरान किया। सूर्यकुमार यादव ने इस पूरे मामले पर बोलते हुए कहा, ‘राहुल भाई ने बाहर जाने के बाद ईशान के हाथों संदेश भेजा कि गलती उनकी ही थी। उन्हें कहीं से ना सुनाई दिया था। राहुल भाई के संदेश के बाद ही मैं थोड़ा रिलैक्स हो पाया।’

आपको बता दें कि सूर्यकुमार के अर्द्धशतक की बदौलत ही भारत एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया था। अब टीम इंडिया तीसरे और आखिरी वनडे को भी जीतकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार