दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी गंवा दी है। इस हार का अगर पोस्मार्टम किया जाए तो कई कारण सामने आएंगे लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर से कप्तान केएल राहुल को ट्रोल किया जा रहा है।

Advertisement

राहुल ने इस मैच में अर्द्धशतकीय पारी खेली लेकिन ये पारी इतनी धीमी थी कि टीम इंडिया की पारी एक चक्के पर ही चलती रही और उस चक्के का नाम था ऋषभ पंत। एकतरफ ऋषभ पंत तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो दूसरी ओर कप्तान राहुल डॉट बॉल्स खेल रहे थे और ये सिलसिला उनके आउट होने तक जारी रहा।

Advertisement

राहुल ने 79 गेंदों में सिर्फ 55 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 69 का रहा जो वनडे क्रिकेट में तो कतई स्वीकार्य नहीं है। यही कारण है कि फैंस इस मैच मे उनकी कप्तानी की बात तो बाद में कर रहे हैं पहले उनकी कछुए जैसी धीमी बल्लेबाज़ी पर निशाना साध रहे हैं।

कहीं न कहीं अब राहल को ये समझना होगा कि वनडे क्रिकेट खेलने का तरीका बदल चुका है। अगर आप शुरू से ही रनों की रफ्तार नहीं बना सकते तो आगे चलकर वो टीम पर ही बोझ बनता है और ये इस मैच में देखने को भी मिला। राहुल डॉट गेंदें खेलते रहे लेकिन आखिर तक वो इनकी भरपाई नहीं कर पाए और विकेट गंवा बैठे। नतीजा ये रहा भारत उस स्कोर तक नहीं पहुंच पाया जहां वो पहुंच सकते थे। अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट से ये मैच जीतकर दिखा दिया कि भारतीय टीम का वनडे क्रिकेट में अप्रोच बदलने का वक्त आ गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार