दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। पार्ल में खेले गए पहले वनडे में राहुल ने कुछ ऐसे फैसले लिए जिसके चलते टीम इंडिया को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

इस हार के बाद राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक रिपोर्टर के सवाल पर करारा जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, मैच शुरू होने से पहले राहुल से प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने उनकी कप्तानी के बुरे रिकॉर्ड पर सवाल उठाए थे।

Advertisement

रिपोर्टर ने राहुल से सवाल करते हुए पूछा, "आपकी कप्तानी के बारे में बात करें तो, आपका आईपीएल रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और पहली बार जब आप टेस्ट में भारत का नेतृत्व कर रहे थे, तो जोबर्ग में भी हार मिली थी, तो आप इसके बारे में क्या सोचते हैं?"

इस बीच, राहुल ने अपना आपा नहीं खोया और चुटीला जवाब देते हुए कहा, "देखो दोस्त, आंकड़ों के लिए धन्यवाद, मुझे ये देखकर बहुत आत्मविश्वास मिलता है।"  राहुल के इस जवाब ने सोशल मीडिया पर फैंस को खुश कर दिया और देखते ही देखते ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि टीम इंडिया 21 जनवरी शुक्रवार को इसी मैदान पर दूसरे वनडे में प्रोटियाज से भिड़ेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार