आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से होने वाली है और ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग का संयोजन बनाने की कोशिश कर रही है। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 17 अक्टूबर को है और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

ब्रेट ली ने कहा है कि भारत को अपनी बल्लेबाजी केएल राहुल के इर्द गिर्द बुननी चाहिए। ब्रेट ली ने कहा कि अगर केएल राहुल अपनी लय में बल्लेबाजी करते रहे तो टीम के कप्तानी विराट कोहली पर से दबाव हटेगा। पंजाब किंग्स के कप्तान ने आईपीएल 2021 में 13 मैचों में कुल 626 रन बनाएं है।

Advertisement

फॉक्स स्पोर्ट्स. कॉम से बात करते हुए ब्रेट ली ने कहा,"मैंने पहले ही कहा था कि केएल राहुल टूर्नामेंट में अच्छा रन बनाएंगे। वो आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करके आए हैं। वो भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में पिलर होंगे और पूरी टीम उनके आसपास अपनी पारी को बुनेगी। ऐसा करने कोहली पर से भी रन बनाने का दबाव हटेगा।"

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा कि केएल राहुल अगर अपनी धुन में बल्लेबाजी करते हैं तो कोहली भी अपनी नेचुरल गेम खेल सकते हैं। बता दें कि ये भी देखना दिलचस्प होगा कि कोहली और केएल राहुल में से कौन सा बल्लेबाज कोहली के साथ ओपनिंग करेगा। कोहली ने पहले ही कहा था कि वो टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित के साथ बतौर ओपनर खेलेंगे। दूसरी तरफ केएल राहुल को देखें तो उन्होंने भी पंजाब किंग्स से ओपनिंग करते हुए रनों का अंबार लगाया था।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार