दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में केएल राहुल ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग से सबका ध्यान खींच लिया। बल्लेबाजी में भले ही वह ज्यादा असर नहीं छोड़ पाए, लेकिन स्टंपिंग में कमाल कर दिया। उर्विल पटेल को उन्होंने इतनी तेजी से आउट किया कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। 

Advertisement

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलावार (5 मई) को खेले गए आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में केएल राहुल ने अपनी विकेटकीपिंग से कमाल दिखाया। बल्ले से इस मैच में वह 13 गेंदों में 12 रन ही बना सके, लेकिन फील्डिंग में अहम विकेट झटका।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के दौरान उर्विल पटेल तेजी से रन बना रहे थे और सिर्फ 9 गेंदों में 17 रन ठोक चुके थे। वह मैच का रुख बदलने की कोशिश में थे, तभी कप्तान अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में चतुराई दिखाई। पारी के 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने तेज और थोड़ी टर्न लेती गेंद डाली, जिस पर उर्विल पटेल ड्राइव खेलने के लिए आगे बढ़े लेकिन गेंद को पूरी तरह मिस कर बैठे। इसके बाद पीछे खड़े केएल राहुल ने बिजली की तेजी दिखाते हुए पलक झपकते ही बेल्स उड़ा दीं।

फील्ड अंपायर ने इस फैसले को थर्ड अंपायर के पास भेजा। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद बल्ले से नहीं लगी और उर्विल पटेल का पिछला पैर हवा में था, जब बेल्स गिराई गईं। इस तरह उर्विल पटेल की पारी 17 रन पर खत्म हो गई। 

VIDEO:

हालांकि यह मुकाबला दिल्ली के पक्ष में नहीं रहा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन का ही स्कोर खड़ा कर पाई। टीम के लिए समीर रिज़वी ने 24 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 31 गेंदों में 38 रन की अहम पारी खेली। लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे पाया। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जिसके जवाब में CSK ने संजू सैमसन की 52 गेंदों में नाबाद 87 रन की मैच जिताऊ पारी के दम पर 15 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं इसके आलावा कार्तिक शर्मा ने भी 31 गेंदों में नाबाद अहम 41 रन जोड़े।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार