India vs West Indies: उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर होने के बाद भारतीय कैंप में शामिल हो गए हैं। इस बीच, नवदीप सैनी (Navdeep Saini) (जो कोरोना संक्रमित होने के कारण आइसोलेशन में थे) भी टीम में वापस लौट आए हैं।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को ट्विटर पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राहुल, मयंक और सैनी के प्रशिक्षण की तस्वीरें साझा की, क्योंकि भारत ने बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे की तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisement

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "देखो यहां कौन हैं! तीनों खिलाड़ी टीम में वापस आ गए हैं और आज उन्होंने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया।"
राहुल व्यक्तिगत कारणों से पहले वनडे से चूक गए थे। मयंक पहले वनडे मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि वह भारतीय शिविर में कोविड-19 मामलों के बाद पिछले सप्ताह टीम में शामिल होने के बाद भी अपनी क्वोरंटीन अवधी पूरा कर रहे थे।

इससे पहले शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर की तिकड़ी के साथ-साथ सहयोगी स्टाफ के चार सदस्य अहमदाबाद पहुंचने पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 2022 के मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी रकम
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार