ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में केएल राहुल ने ओपनिंग करने का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला उनके लिए बिल्कुल भी सही साबित नहीं हुआ। जिम्बाब्वे ने भारत के सामने मैच और सीरीज जीतने के लिए 162 रनों का लक्ष्य दिया था और जब टीम इंडिया के ओपनर्स मैदान पर उतरे तो शुभमन गिल की जगह केएल राहुल दिखे।

Advertisement

केएल राहुल ने कई महीनों बाद मैदान पर बल्लेबाज़ी करने उतरे थे और भारतीय फैंस उनके बल्ले से एक अच्छी पारी की उम्मीद कर रहे थे लेकिन राहुल ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राहुल ने अपनी पारी में 5 गेंदों का सामना किया और बिल्कुल भी सहज नहीं दिखे। आखिरकार न्याउची की तेज़ गेंद उनके पैड्स पर जा लगी और अंपायर ने अपनी उंगली खड़ी करने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई।

Advertisement

केएल राहुल विकेटों के बिल्कुल सामने थे और उन्हें भी पता था कि वो आउट हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला किया और आखिरकार भारत ने विकेट तो गंवाया ही साथ में कप्तान राहुल की गलती के चलते भारत ने रिव्यू भी गंवा दिया। आउट होने के बाद राहुल के चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज केएल राहुल की आईपीएल 2022 के बाद पहली सीरीज है। पहले वनडे में राहुल की बल्लेबाज़ी नहीं आई थी लेकिन जब दूसरे वनडे में राहुल की बैटिंग आई तो वो फ्लॉप रहे। ऐसे में वो खुद भी चाहेंगे कि एशिया कप से पहले तीसरे मैच में अच्छी पारी खेलकर जाएं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार