एशिया कप 2022 के चौथे मुकाबले में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के गेंदबाज़ों के परखच्चे उड़ाते हुए जमकर चौके-छक्कों की बारिश की। इन दोनों की पारियों के चलते ही भारतीय टीम धीमी शुरुआत के बावजूद 192 के स्कोर तक पहुंच पाई। इन दोनों ने नाबाद अर्द्धशतक लगाए लेकिन इनसे पहले बल्लेबाज़ी करने आए ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने तो इस पिच पर भी ऐसा खेला जैसे वो टेस्ट मैच खेल रहे हों।

Advertisement

राहुल पाकिस्तान के खिलाफ तो गोल्डन डक पर आउट हो गए थे ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि कम से कम वो हांगकांग के खिलाफ तो एक अच्छी पारी खेलेंगे लेकिन यहां भी फैंस को धोखा ही मिला। केएल राहुल ने हांगकांग के कमजोर गेंदबाज़ी आक्रमण के सामने 39 गेंदों का सामना किया और 92.31 के धीमे स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 36 रन बनाए। उनकी इस पारी की दिग्गज तो आलोचना कर ही रहे हैं लेकिन फैंस भी उनकी काफी रेल बना रहे हैं।

Advertisement

कुछ समय पहले कप्तान रोहित शर्मा ने ये बयान दिया था कि उनकी टीम शुरुआत से ही अग्रेसिव अप्रोच के साथ खेलती दिखेगी और जब राहुल टीम का हिस्सा नहीं थे तो ऐसा दिखा भी था लेकिन जैसे ही राहुल ने टीम में वापसी की है उन्होंने रोहित की अग्रेसिव अप्रोच का मज़ाक बना दिया है। अग्रेसिव तो क्या ही खेलना, राहुल ने तो टी-20 में भी टेस्ट खेलना शुरू कर दिया।

राहुल की इस पारी से तो साफ पता चल गया है कि चोट के बाद वो बिल्कुल ही आउट ऑफ फॉर्म हैं। ऐसे में अब उनका टी-20 वर्ल्ड कप का टिकट पक्का कहना गलत होगा। एशिया कप में अभी काफी मैच खेले जाने हैं और उसके बाद भारत को घरेलू टी-20 सीरीज भी खेलनी हैं और अगर राहुल का बल्ला ऐसे ही खामोश रहा तो, जितना इस समय भारतीय टीम में कॉम्पिटिशन है उसे देखने के बाद उनकी टीम में जगह बनना मुश्किल होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार