KL Rahul Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 51वां मुकाबला शुक्रवार, 08 मई को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में केएल राहुल (KL Rahul) अपनी बैटिंग से धमाल मचाते हैं तो वो दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
डेविड वॉर्नर को पछाड़ने का मौका: 34 साल के केएल राहुल KKR के सामने दिल्ली के मैदान पर अपनी इनिंग में पांच छक्के ठोकते हैं तो वो IPL में अपने 237 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़कर इस टूर्नामेंट में सातवें सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
फिलहाल केएल राहुल के नाम 155 मैचों में 232 छक्के दर्ज हैं। वहीं बात करें अगर डेविड वॉर्नर की तो उन्होंने IPL टूर्नामेंट में 184 मैचों में 236 छक्के लगाए। इस लिस्ट में सबसे ऊपर टी20 फॉर्मेट के महान बल्लेबाज़ क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 141 आईपीएल मैचों में 357 छक्के लगाए।
50 प्लस इनिंग का अर्धशतक: केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड पर KKR के सामने पचास प्लस की इनिंग खेलने में कामयाब होते हैं, तो वो एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा बन जाएगे और ऐसे सिर्फ पांचवें खिलाड़ी होंगे जिन्होंने IPL में पचास प्लस की पचास इनिंग खेली होगी। फिलहाल इस लिस्ट में विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, शिखर धवन और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज ही मौजूद हैं।
IPL में सर्वाधिक 50 प्लस की इनिंग
- विराट कोहली - 276 मैचों में 74 पचास प्लस की इनिंग
- डेविड वॉर्नर - 184 मैचों में 66 पचास प्लस की इनिंग
- शिखर धवन - 222 मैचों में 53 पचास प्लस की इनिंग
- रोहित शर्मा - 277 मैचों में 51 पचास प्लस की इनिंग
- केएल राहुल - 155 मैचों में 49 पचास प्लस की इनिंग
IPL 2026 में ऐसा रहा है प्रदर्शन: केएल राहुल आईपीएल के मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10 मैचों में 49 की औसत और 180.89 की स्ट्राइक रेट से 445 रन ठोक चुके हैं। खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी ठोकी। इसके अलावा वो DC के लिए टूर्नामेंट में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद इस लिस्ट में टिस्टन स्टब्स हैं, जिन्होंने 51.40 की औसत और 136.70 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, काइल जेमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, डेविड मिलर, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, आकिब नबी दार, रेहान अहमद, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विपराज निगम, माधव तिवारी।