आईपीएल 2024 में बीते शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले के बाद दोनों ही टीमों के कैप्टेंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बीसीसीआई ने CSK के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ और LSG के कैप्टन केएल राहुल पर 12-12 लाख का भारी भरकम जुर्माना लगाया है।

Advertisement

आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल पर ये जुर्माना चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति से गेंदबाज़ी करने के लिए लगाया गया है। यानी ये दोनों ही टीमें तय समय पर 20 ओवर नहीं कर सके थे जिस वजह से उनके कैप्टन पर 12-12 लाख का जुर्माना लगा दिया गया है।

Advertisement

गौरतलब है कि सुपर जायंट्स और सुपर किंग्स के द्वारा सीजन में पहली बार ये गलती हुई है जिस वजह से दोनों टीमों के कप्तानों पर 12-12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। लेकिन अब अगर ये गलती फिर दोहराई जाती है तो जुर्माना सिर्फ कप्तान पर ही नहीं, बल्कि पूरी टीम पर लगेगा। इतना ही नहीं, सीजन में तीसरी बार ये गलती होने वाली टीम के कैप्टन को कुछ मैचों के लिए बैन भी किया जा सकता है।

पंत से लेकर हार्दिक तक को भी लगा मिली है सजा

आपको बता दें कि सिर्फ ऋतुराज गायकवाड़ या केएल राहुल को ही बीसीसीआई ने स्लो ओवर रेट के कारण सज़ा नहीं सुनाई है, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर भी ये जुर्माना लगाया गया है।

Also Read: Live Score

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि ऋषभ पंत पर तो बैन होने का खतरा भी मंडरा रहा है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीजन में 2 बार ये गलती कर चुकी है। अब अगर तीसरी बार उन्हें ये गलती होती है तो सजा के तौर पर ऋषभ पंत को एक मैच का बैन झेलना पड़ सकता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार