पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2021 का सत्र काफी उतार चढ़ाव वाली रहा। उनके कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ी फॉर्म में नहीं थे और अब प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए उनके दूसरे टीमों के सहारे आगे बढ़ना है।

Advertisement

पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल का मानना है कि इस सत्र में हमारे लिए कुछ घरेलू खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है जो टीम के लिए पॉजिटिव संकेत है।

Advertisement

पंजाब को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रविवार को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्हें अब प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए दूसरे टीमों पर निर्धारित होना पड़ रहा है।

राहुल ने मैच के बाद कहा, "युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार ने इस सीजन में बढ़िया खेल दिखाया है।"

इसके अलावा राहुल ने शाहरुख खान की भी तारीफ की। राहुल ने कहा, "हमें ऐसे खिलाड़ी की दरकार थी जो पारी के आखरी ओवर में 25-30 रन जुटा सके। शाहरुख ने यह हमारे लिया किया है और यह भविष्य के लिए एक पॉजिटिव साइन है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार