12 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 85 रन बनाकर एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। लेकिन इस दौरान उन्होंने एक अनाचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया।

Advertisement

केएल राहुल ने लगातार 7 पारियों में 7 अर्धशतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, लेकिन वह एक भी बार अपनी इन पारियों को शतक में तब्दील नहीं कर सके। उन्होंने क्रमश: 90, 51,67, 60, 51*, 57 और श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 58 रन की पारी खेली। 

Advertisement

वह दुनिया के ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने लगातार 7 पारियों में 7 अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है लेकिन अक भी पारी को शतकीय पारी में तब्दील नहीं कर सके।क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS  

इससे पहले ये अनचाहा कारनामा ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ने किया था। उन्होंने लगातार 7 पारियों में क्रमश: 55, 55, 57, 69, 95, 56, 95 रन बनाए थे। लेकिन वह अपनी एक भी पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सके थे। 

राहुल 7 टेस्ट पारियों में 7 अर्धशतक लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बनए गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले इस कारनामे को अंजाम वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स ने साल 1949 में दिया था। इसके बाद जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर, वेस्टइंडीज शिवनारायण चंद्रपॉल, श्रीलंका के कुमार संगाकारा और ऑस्ट्रेलिया के क्रिस रॉजर्स इस कारनामे को अंजाम दिया।

40वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिलिंदा पुष्पककुमारा ने राहुल को दिमुथ करुणारत्ने के हाथों कैच पकड़वाकर भारत को पहला झटका दिया। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार