नई दिल्ली, 25 मार्च (CRICKETNMORE)| लोकेश राहुल क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में खराब फॉर्म से जूझने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में हुई टी-20 सीरीज में फॉर्म में नजर आए, लेकिन उनकी असल परीक्षा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में होगी। इसी प्रदर्शन के आधार पर यह तय होगा कि इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए वे उपयुक्त हैं या नहीं। 

Advertisement

राहुल आईपीएल में पंजाब की टीम से खेलेंगे और सबकी नजरें इस बात पर भी टिकी होंगी कि उन्हें वर्ल्ड कप का टिकट मिल पाता है या नहीं। हालांकि, पंजाब के मुख्य कोच माइक हेसन का मानना है कि राहुल को टूर्नामेंट में खेलते समय यह नहीं सोचना चाहिए कि उन्हें आगामी वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह मिलेगी या नहीं। 

Advertisement

हेसन ने आईएएनएस से कहा, "कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो कठिन दौर से नहीं गुजरता और मेरे विचार में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप उस दौर को कैसे लेते हैं। मैं समझता हूं कि राहुल ने शानदार काम किया है और वह ट्रेनिंग में भी अच्छे फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने मैदान के बाहर भी युवा खिलाड़ियों के साथ बेहतरीन काम किया है।"

हेसन ने कहा, "अगर आप अपनी टीम के लिए मैच जीतने का प्रयास करते हैं तो अच्छी चीजें होंगी। इसलिए आने वाले कल के बारे में सोचने से अच्छा है अगर आप आज बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे तो अच्छा ही होगा (वर्ल्ड कप में चयन भी)।"

जहां एक तरफ राहुल खराब फॉर्म से जूझते नजर आए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ क्रिस गेल ने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाल में अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में दो शतक और दो अर्धशतक जड़े। 

हेसन ने कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि वह खेल का आनंद उठाएं। वह अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं और बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। सबसे अहम चीज ग्रुप में फिट होना और एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में अपना योगदान देना है। सीनियर खिलाड़ी की जिम्मेदारी होती है कि वह विकेट चटकाए और रन बनाए साथ ही टीम में मौजूद युवा खिलाड़ियों की मदद करे।"

Advertisement

पंजाब की टीम इस सीजन आईपीएल के अपने पहले मुकाबले में सोमवार को राजस्थान से भिड़ेगी।

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार