28 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। पहली पारी में उन्होंने अर्धशतक बनाया लेकिन एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर वह आउट हुए। दूसरी पारी में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।  राहुल की फॉर्म को लेकर ट्विटर पर एक फैन पर उन पर निशाना साधा जिसका उन्होंने बराबर जवाब दिया। अगले टेस्ट मैच से बाहर हुआ कप्तान, यह नया दिग्गज बना कप्तान

Advertisement

दरअसल हुआ ये कि मंगलवार (28 फरवरी) को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर कि जिसमें वह दिखा रहे थे कि उन्हें भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फॉलो किया है। 
केएल राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा " दिन की क्या शानदार शुरूआत हुए, लैजेंड रविचंद्रन अश्विन ने मुझे ट्विटर पर फॉलो किया है, धन्य हो गया..
इस पर एक शख्स ने उन्हें री-ट्वीट करके हुए लिखा कि " ये सब छोड़ो, रन कैसे बने उस पर ध्यान दे"।

Advertisement

जानिए केएल राहुल ने क्या जबाव दिया आगे क्लिक करके

 

इसका करारा जवाब देते हुए केएल राहुल ने लिखा “ भाई प्लीज आइए और सिखाइए। मुझे विश्वास है कि आपको पता है कैसे बनाते हैं रन।“ गौरतलब है कि पुणे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 333 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम के कई खिलाड़ी सोशल मीडिया पर आलोचनाओं को शिकार हुए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार