भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) अप्रैल में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दिल्ली कैपिटल्स के कुछ मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं।  बता दें कि उन्होंने हाल ही में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। 

Advertisement

खबरों के अनुसार राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी अप्रैल में अपने पहले बच्चे को जन्म देने की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में उस दौरान राहुल अपनी पत्नी और उनके परिवार के साथ रहने की संभावना है। 

Advertisement

अथिया के पिता एक्टर सुनील शेट्टी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, " हम अप्रैल में अपने नाती या फिर नातिन से मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कोई और बातचीत नहीं है, और हम कोई और बातचीत नहीं चाहते हैं।”

बता दें कि पिछले साल नवंबर में हुए आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। उन्हें फिर दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा और अब वह फ्रेंचाइजी का नया कप्तान बनने की रेस में है। राहुल इससे पहले लखनऊ के अलावा पंजाब किंग्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। 

राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था। वह लखनऊ और पंजाब की टीम से पहले सनराइदर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं। 

हालांकि राहुल के अप्रैल में कुछ आईपीएल मैचों से बाहर होने को लेकर ना ही उन्होंने खुद और ना ही फ्रेंचाइजी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

Advertisement

बता दें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को चैंपियन बनाने में राहुल ने अहम रोल निभाया। उन्होंने 4 पारियों में 140 रन बनाए और दबाव भरी परिस्थितियों में क्रीज पर टिककर भारत के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार