भारतीय टेस्ट बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) 6 जून से नॉर्थम्पटन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होने वाले फर्स्ट क्लास मैच में इंडिया ए के लिए खेलेंगे। राहुल सोमवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। राहुल इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई 18 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने सिलेक्टर्स को सूचित कर दिया है कि वह दूसरे फर्स्ट क्लास मैच के लिए वह उपलब्ध हैं। बता दें कि राहुल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। 

Advertisement

बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने इंडियन एक्सप्रैस से बातचीत में कहा,“ वह (राहुल) सोमवार को रवाना होंगे और इंडिया ए टीम के लिए दूसरा वॉर्मअप मैच खेलेंगे। वह सीनियर टीम का हिस्सा हैं और जो इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। इस मुकाबलों से उन्हें मैच टाइम और मैच प्रैक्टिस मिलेगी। ”

Advertisement

हालांकि इसे लेकर बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच 30 मई से कैंटबरी में खेलेगी। दूसरे मैच के बाद 13 जून भारतीय टीम के बीच इंट्रा स्कावड मुकाबला भी खेला जाएगा। बता दें कि भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की शुरूआत 20 जून से होगी। 

राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच में 30.66 की औसत से 255 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक जड़े। उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 26 और 77 रन की पारी खेली थी। जिसके बाद रोहित शर्मा को अपनी बल्लेबाजी पोजिशन बदलकर ओपनिंग की जगह नंबर 6 पर पर उतरना पड़ा था। 

राहुल ने भारत के लिए 58 टेस्ट मैच खेले हैं और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज में उनका अनुभव टीम के लिए अहम रहेगा। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट में राहुल का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने  इंग्लैंड में 9 मैच में 34.11 की औसत से 614 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और अर्धशतक शामिल है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार