लंदन, 11 सितम्बर (CRICKETNMORE)| केएल राहुल (नाबाद 108) के करियर के पांचवें शतक की मदद से भारत ने यहां ओवल मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को लंच तक पांच विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। भारत को अभी मैच जीतने के लिए 297 रन और बनाने हैं जबकि उसके पांच विकेट ही शेष हैं। इंग्लैंड ने भारत के सामने 464 रनों का लक्ष्य रखा हुआ है। इन हालात में हार को टालकर मैच ड्रा करा ले जाना भी मायने रखेगा।

Advertisement

लंच के समय राहुल 126 गेंदों की पारी में 17 चौके और एक छक्के की मदद से 108 और ऋषभ पंत 22 गेंदों की पारी में एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

Advertisement

इससे पहले, भारत ने सुबह अपने कल (सोमवार) के स्कोर तीन विकेट पर 58 रन से आगे खेलना शुरू किया।

राहुल ने 46 और अजिंक्य रहाणे ने 10 रन से आगे खेलना शूरू किया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। रहाणे टीम के 120 के स्कोर पर मोइन अली की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 106 गेंदों की पारी में पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाए। 

रहाणे के आउट होने के एक रन बाद ही अपना पदार्पण मैच खेल रहे और पहली पारी में अर्धशतक बनाने वाले हनुमा विहारी खाता खाले बिना बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए। 

Advertisement

राहुल ने इसके बाद पंत के साथ मिलकर लंच तक भारत को और झटका नहीं लगने दिया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 46 रन की साझेदारी हो चुकी है।

इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन 33 रन पर दो विकेट, स्टुअर्ट ब्रॉड 30 रन पर एक विकेट, मोइन अली 47 रन पर एक विकेट और बेन स्टोक्स 29 रन पर एक विकेट प्राप्त कर चुके हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार