रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 48वें मुकाबले में थर्ड अंपायर ने एक ऐसी गलती कर दी जिसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस काफी नाराज़ नजर आ रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ पंजाब की टीम ने टॉस हारने के बावजूद शानदार गेंदबाज़ी की लेकिन अंपायर की गलती ने कप्तान केएल राहुल को गुस्सा दिलाने का काम किया।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि आरसीबी की पारी का 8वां ओवर करने के लिए रवि बिश्नोई आए और उनके ओवर की तीसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने के चक्कर में देवदत्त पड्डिकल पूरी तरह से चूक गए। केएल राहुल और बाकी खिलाड़ियों ने अपील की लेकिन अंपायर ने पड्डिकल को नॉटआउट दे दिया।

Advertisement

इसके बाद राहुल ने बिना कोई सेकेंड गंवाए DRS लेने का फैसला किया। इसके बाद जब थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा तो साफ देखा जा सकता था कि गेंद पड्डिकल के ग्लव्स को छूकर राहुल के दस्तानों में गई थी। लेकिन थर्ड अंपायर ने हर क्रिकेट पंडित के होश उड़ाते हुए पड्डिकल को नॉटआउट करार दे दिया।

इस घटना के बाद पंजाब के कप्तान केएल राहुल सबसे ज्यादा निराश दिखे और वो मैदानी अंपायर से बहस करते हुए दिखाई दिए। ये सब यहीं खत्म नहीं हुआ और ओवर खत्म होने के बाद भी राहुल अंपायर से इस फैसले के बारे में सवाल पूछते हुए नज़र आए और उनका ये सवाल पूछना लाज़मी भी था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार