इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 354 रन की पहाड़नुमा लीड हासिल कर ली है। वहीं, दूसरी पारी में भारतीय टीम ने ताजा समाचार लिखे जाने तक केएल राहुल का विकेट भी गंवा दिया है। हालांकि, इससे पहले राहुल एक दिलचस्प घटना का भी हिस्सा थे।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि 10वें ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू करार दे दिया। गेंदबाज़ ओली रॉबिंसन और बाकी इंग्लिश खिलाड़ी जश्न में डूब चुके थे। राहुल को भी लगा था कि वो आउट हैं और वो बस पवेलियन की तरफ जाने ही वाले थे कि वो रोहित के पास रुक गए और रोहित के कहने पर आखिरी सेकिंड पर राहुल ने DRS ले लिया।

Advertisement

इसके बाद जब रिप्ले में देखा गया तो साफ दिख रहा था कि गेंद लेग स्टंप को मिस करते हुए जा रही थी ये देखकर राहुल के चेहरे पर तो खुशी थी लेकिन इंग्लैंड का खेमा गमगीन हो चुका था। अगर राहुल उस आखिरी सेकिंड में DRS लेने का सिग्नल ना करते तो शायद उन्हें अपना विकेट गंवा चुके होते। राहुल को उस समय आउट होने से बचाने में रोहित की सलाह ने भी अहम भूमिका निभाई।

हालांकि, राहुल इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और 8 रन के स्कोर पर क्रेग ओवरटन की गेंद पर स्लिप्स में जॉनी बेयरस्टो के हाथों लपके गए। अब भारत के पास सिर्फ 9 विकेट बाकी हैं जबकि तीन दिन का खेल बाकी है ऐसे में यहां से टीम इंडिया का ये टेस्ट बचाना बहुत मुश्किल नजर आ रहा हैै।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार