भारत के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच पर शिकंजा कसती हुई दिख रही है। भारत को पहली पारी में 109 पर ढेर करने के बाद पहले दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं और अब वो 47 रन से आगे हैं। ऐसे में भारतीय टीम को दूसरे दिन के पहले सेशन में ही ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करना होगा ताकि ये लीड एक बड़ी लीड में ना तब्दील हो जाए।

Advertisement

इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स ने भारतीय कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल गलत साबित कर दिया। इस मैच में टीम इंडिया ने केएल राहुल की जगह युवा शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया लेकिन शुभमन भी बेअसर साबित हुए और 18 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

इस पिच पर भारतीय बल्लेबाजों की खस्ता हालत देखकर भारतीय फैंस एक बार फिर से केएल राहुल के पीछे पड़ गए औऱ उन्हें ट्रोल करने लगे। एक फैन ने कहा कि केएल राहुल खुश होंगे कि भगवान ने उन्हें इस पिच पर खेलने का मौका नहीं दिया। वहीं, कुछ और फैंस भी मीम्स और ट्वीट्स करके राहुल की क्लास ले रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से राहुल को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार