6 दिसंबर,नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज (6 दिसंबर) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में सबकी नजरें इस बात पर होगीं कि रोहित शर्मा के साथ मिलकर ओपनिंग करने कौन सा खिलाड़ी उतरेगा।  

Advertisement

शिखऱ धवन पहले ही चोटिल होकर इस पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिला है। लेकिन सैमसन को इस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में मौक मिलना मुश्किल लग रहा है,क्योंकि विकेटकीपर की भूमिका संभवत: ऋषभ पंत निभाएंगे।

Advertisement

कप्तान विराट कोहली पहले ही संकेत दे चुके हैं कि टीम अभी खराब फॉर्म से झूझ रहे पंत को और मौके देना चाहती है। 

ऐसे में रोहित के साथ केएल राहुल पारी की शुरूआत करेंगे। राहुल इसस पहले भी कई बार टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाज की भूमिका निभा चुके हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन  

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल दीपक चहर, भुवनेश्वर कुमार
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार