IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इस वक्त चर्चा में हैं। फैंस के मन में पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। खबरों की मानें तो 21 साल के पृथ्वी शॉ अभिनेत्री प्राची सिंह (Prachi Singh) को डेट कर रहे हैं। कल के मैच के बाद तो लगभग इस खबर पर मुहर भी लग गई है।

Advertisement

पृथ्वी शॉ ने केकेआर के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली थी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए शॉ को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। प्राची सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पृथ्वी शॉ की तस्वीर शेयर करने के साथ ही दिल वाली इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुझे तुमपर गर्व है।' 

Advertisement

प्राची सिंह को कलर्स टीवी के शो 'उड़ान' में वंशिका शर्मा की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इस शो के जरिए एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। प्राची सिंह इंडस्ट्री में अभी काफी नई हैं फिलहाल उनके पास टीवी से जुड़े कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं जिनपर वह विचार कर रही हैं।

मालूम हो कि आईपीएल 2020 के दौरान शॉ के अभिनेत्री प्राची सिंह के साथ डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। प्राची ने कई बार पृथ्वी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है वहीं शॉ को भी अक्सर प्राची के पोस्ट पर कमेंट करते हुए देखा गया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार