भारत के पूर्व तेज गेंदबाज करसन घावरी ने युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा है कि निडर होकर खेलना इस युवा बल्लेबाज की ताकत है।

Advertisement

गिल ने मंगलवार को ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में 91 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के सहारे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत ली।

Advertisement

घावरी बचपन से ही गिल की प्रतिभा से अवगत थे। गिल जब छोटे थे तब घावरी ने सुखविंदर सिंह गिल से अपने बेटे को नेट्स पर भेजने का अनुरोध किया था और वादा किया था कि इस बल्लेबाज को सभी तरह की सुविधाएं दी जाएगी।

गिल जब 10-11 साल के थे, तभी उन्होंने अंडर-19 तेज गेंदबाजों का सामना करना शुरू कर दिया था। ये वे तेज गेंदबाज थे, जो अपने अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

घावरी ने आईएएनएस से कहा, "गिल ने खिलाड़ियों के साथ घुलना-मिलना शुरू कर दिया, उनके साथ भोजन किया। हम उन्हें हर रोज 30-40 मिनट तक बल्लेबाजी कराते थे। हम तेज गेंदबाजों से नई गेंदों के साथ उन्हें अभ्यास कराते थे। वह यू-19 तेज गेंदबाजों को इतनी अच्छी तरह से खेल रहा था कि मैं हैरान था। मैंने सुशील कपूर (अकादमी के प्रशासनिक प्रबंधक और पीसीए के एक उच्च पदस्थ अधिकारी) को फोन किया और उनसे कहा कि वे लड़के की देखभाल करें और उसे यू-14 में शामिल कर लें। वह सहमत गए। गिल को अंडर-14 में शामिल किया गया और वहां उन्हें खेलाया गया और उन्होंने स्कोर करना शुरू कर दिया।"

 

Advertisement

कपूर कहते हैं कि गिल के अंदर छोटी उम्र से ही निडरता आनी शुरू हो गई थी और वह लगातार अपने से ज्यादा उम्र के गेंदबाजों का सामना कर रहे थे।

कपूर ने कहा, "अगर आपने गौर किया हो तो वह तेज गेंदबाजों को हमेशा सीधा खेलते हैं। वह पुल या हुक शॉट खेलने से नहीं डरते। आज (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में) वह कभी भी दूर नहीं हुए और उन्होंने गाबा की पिच पर पैट कमिंस एंड कंपनी के खिलाफ निडर होकर अपने शॉट्स खेले। यह साहस उन्हें अपने उन शुरुआती वर्षों के अभ्यास से आया है, जब वह सात-आठ साल की उम्र के गेंदबाजों का सामना कर रहे थे।"

गिल जब मोहाली अकादमी से बाहर निकले तब भी घावरी ने गिल पर नजर बनाए रखा।

Advertisement

कपूर ने कहा, "अकादमी छोड़ने के दो साल बाद, घावरी ने मुझे बेंगलुरु से फोन किया और मुझे शुभमन का ख्याल रखने को कहा। घावरी ने मुझसे कहा कि गिल बहुत प्रतिभाशाली हैं और उन्हें संवारने की जरूरत है। मैंने उन्हें बताया कि हम उन्हें अंडर-14 और अंडर-16 में खेला रहे हैं। वह शुभमन से बेहद प्रभावित थे।"

उन्होंने कहा, "शुभमन के अंदर रनों की भूख थी। मैंने उनके अंदर यह बात शुरू से ही देखा है। वह 50-60 रन से संतुष्ट नहीं होंगे और वह बड़े स्कोर के लिए जाएंगे।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार