Mitchell Marsh Catch: ब्रिसबेन टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम को मैदान पर बल्लेबाज़ी करने का मौका मिला, लेकिन यहां उनकी शुरुआत बेहद खराब हुई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने सबसे पहले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का विकेट झटका और इसके बाद अगले ही ओवर में उन्होंने शुभमन गिल (Shubman Gill) को भी कैच आउट करवाते हुए पवेलियन भेज दिया। गिल का कैच मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, शुभमन गिल का विकेट चटकाने के लिए जितनी अच्छी बॉल मिचेल स्टार्क ने डाली थी उससे कई गुना बेहतर कैच मिचेल मार्श ने पकड़कर इस यंग बैटर का दिल तोड़ा। ये पूरी घटना भारतीय टीम की पहली इनिंग के तीसरे ओवर में देखने को मिली। शुभमन गिल एक रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे, ऐसे में स्टार्क ने उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डिलीवर करके फंसाया।

Advertisement

स्टार्क का ये प्लान कामियाब भी हुआ क्योंकि यहां गिल लालच में आकर स्टार्क को ड्राइव खेलने के लिए चले गए। ये एक गलती थी, जिसके बाद बॉल उनके बैट का ऐज लेकर सीधा गली की तरफ पहुंच गई। पैट कमिंस ने यहां मिचेल मार्श को तैनात किया था जिन्होंने गेंद को हवा में देखकर अपनी बाईं और कूद लगा दी। उन्होंने हवा में उड़ते हुए गेंद को लपका जिसे देखकर गिल के भी होश उड़ गए, यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

गौरतलब है कि जहां एक तरफ मार्श के कैच की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल की खूब आलोचना भी हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि शुभमन गिल एशिया के बाहर पिछली 16 इनिंग में एक भी हाफ सेंचुरी तक नहीं लगा पाए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में गिल के बैट से तीन इनिंग में अब तक सिर्फ 31, 28 और 1 रन की पारी देखने को मिली है। यही वजह है अब उनकी जगह पर भी सवाल उठने लगे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार