Sara Tendulkar in Gabba Stadium: भारत औऱ इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के कारण सिर्फ 13.2 ओवर का खेल ही हो सका। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन बिना किसी नुकसान पर 28 रन बनाए, उस्मान ख्वाजा 19 रन और नैथम मैकस्वीनी 4 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

इस पहले दिन बेशक फैंस को खेल नहीं देखने को मिला लेकिन फैंस स्टेडियम में कुछ खास मेहमानों को देखकर काफी उत्साहित दिखे और उनमें से एक सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी थीं। सारा टीम इंडिया का समर्थन करने के लिए ब्रिसबेन में मौजूद हैं। सारा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि वो नीली ड्रेस में स्टैंड में बैठी हुई हैं।

Advertisement

वहीं, सारा के तीसरे टेस्ट के लिए गाबा में मौजूद होने से शुभमन गिल के साथ डेटिंग की अफवाहों को फिर से हवा मिल गई है। कहा जाता है कि दोनों मशहूर हस्तियां रिलेशनशिप में हैं और अक्सर इवेंट में साथ नजर आती हैं। इसके अलावा, ये पहली बार नहीं है जब सारा ने भारत और गिल को खेलते हुए देखने के लिए स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हो। वो 2023 वर्ल्ड कप के कुछ मैचों को देखने के लिए भी मैदान पर पहुंची थीं।

वर्ल्ड कप में, गिल रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे और उस संस्करण में उनके बल्ले से सिर्फ 354 रन निकले। इसमें चार अर्द्धशतक शामिल थे और उनमें से दो महाराष्ट्र चरण में आए थे। मज़ेदार बात ये है कि गिल ने पुणे के एमसीए स्टेडियम में एक अर्द्धशतक बनाया था, जहां सारा स्टेडियम में मौजूद थीं। उन्होंने ग्रुप-स्टेज मैचों के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार