नई दिल्ली, 27 अप्रैल| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली और उनके टीम साथी अब्राहम डी विलियर्स ने कोरोनावायरस के खिलाफ जारी जंग के लिए फंड जुटाने का फैसला किया है। इसके लिए दोनों दिग्गजों ने क्रिकेट के उन सामानों को नीलाम करने का फैसला किया है, जोकि उन्होंने 2016 के आईपीएल में गुजरात लॉयंस के खिलाफ इस्तेमाल किया था और ऐतिहासिक साझेदारी निभाई थी।

Advertisement

डी विलियर्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर हस्ताक्षर की हुई उन तस्वीरों को पोस्ट किया और घोषणा की है कि इस नीलामी से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल भारत और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इस्तेमाल किया जाएगा।

Advertisement

कोहली और डी विलियर्स ने उस मैच में 229 रन की आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की थी। दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाया था।

डी विलियर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "क्रिकेट ने मुझे यादगार यादें दी है और उनमें सबसे अहम वह साझेदारी है, जोकि मैंने विराट कोहली के साथ 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ आरसीबी के लिए खेलते हुए निभाई थी।"

उन्होंने कहा, "वह आईपीएल में एक अविस्मरणीय रात थी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रिकॉर्ड दर्शक पागल हो गए थे और हम दोनों ने 96 गेंदों पर 229 रन की शतकीय साझेदारी की थी। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि आरसीबी ने मैच को 144 रनों से जीता था।"

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, " अब हम कोविड-19 महामारी के बीच घिरे हुए हैं और विराट तथा मैं जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहते हैं, जोकि इस समय भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।"

Advertisement

डी विलियर्स ने कहा, "इसलिए हम 2016 में उस खास दिन इस्तेमाल की कुछ चीजें नीलामी के लिए रख रहे हैं। इस नीलामी से मिलने वाले फंड सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों के बीच बांटा जाएगा और यह भारत तथा दक्षिण अफ्रीका में काम करने वाले चैरिटी के बीच आधा आधा बांटा जाएगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार