जॉर्जटाउन (गयाना), 9 अगस्त | भारतीय कप्तान विराट कोहली बारिश के कारण रद्द हुए वेस्टइंडीज के साथ खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के बाद काफी निराश नजर आए। भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच गुरुवार को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया पहला वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। 

Advertisement

कोहली ने मैच के बाद कहा, "ये शायद क्रिकेट का सबसे खराब हिस्सा है। ऐसे बारिश से बीच-बीच में खेल रुकना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है या तो पूरी तरह बारिश हो जाए या फिर पूरा खेल खेला जाए। जितनी बार खेल ऐसे रोककर शुरू किया जाता है, उतनी बार आपको इस बात का ध्यान रखना होता है कि कहीं खिलाड़ी चोटिल ना हो जाए।" 

Advertisement

तीन मैचों की वनडे सीरीज का यह पहला मैच था जो 13 ओवर ही चल सका और भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच में तीन बार बारिश ने खलल डाला और फिर मैच को आखिरकार रद्य ही करना पड़ा। 

कप्तान ने कहा, "वेस्टइंडीज की कुछ पिचें आपको अच्छे से टेस्ट करेंगी। कुछ पिचों पर अच्छा पेस और उछाल होगा और कुछ धीमी होंगी आपको धैर्य से काम लेना होगा।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार