नई दिल्ली, 5 जुलाई| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने कहा है कि भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। 

Advertisement

सचिन ने अपने करियर में वनडे में 51 शतक जमाए हैं तो वहीं टेस्ट में उनके नाम 49 शतक हैं। कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक बना लिए हैं जिसमें से 27 शतक टेस्ट और 43 शतक वनडे में बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम कुल 71 शतक हैं।

Advertisement

एक प्रशंसक ने हॉग से यूट्यूब चैनल पर पूछा कि क्या कोहली सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं तो उन्होंने कहा, "हां, बिल्कुल, वह कर सकते हैं। सचिन ने जब क्रिकेट शुरू की थी तब के मुकाबले फिटनेस स्तर आज काफी अच्छा है।"

उन्होंने कहा, "साथ ही आज के समय में उन्हें बेहतरीन ट्रेनरों से काफी मदद मिलती है। उनके पास फिजियो और डॉक्टर है। कुछ भी होता है लोग उससे तुरंत छुटकारा पा लेते हैं।"

हॉग ने कहा, "इसलिए खिलाड़ी ज्यादा मैच नहीं छोड़ते और इस समय ज्यादा क्रिकेट हो रही है। इसलिए हां वह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार